सुने घर में किया चोरों ने हाथ साफ, चोरों ने लाखों के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी भी गायब, परिवार गया था विदेशी यात्रा पर

रिपोर्टर सुरेश नायक।

निंबाहेड़ा कोतवाली थाना क्षेत्र में एक सूने मकान पर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देकर घर से लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात व नगदी चुरा लिए। कमधज नगर मैं स्थित काबरा टेंट हाउस के मालिक के घर पर चोरों ने हाथ साफ किया है!  कोतवाली थाना पुलिस से जानकारी के अनुसार टेंट मालिक सुरेश काबरा का परिवार 15 दिन से विदेशी यात्रा पर गया हुआ था! इस बीज चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया,जब वह वापस लौटे तो उन्हें चोरी का पता चला, पता चलते ही उन्होंने कोतवाली थाना पुलिस को इस घटना की जानकारी दी! चोरी की सूचना के बाद कोतवाली थाना प्रभारी राम सुमेर सिंह सहित टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।