रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता।
बस्सी क्षेत्र के तुंगा पंचायत समिति के ग्राम पंचायत भटेरी के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय गढोली में विद्यालय के सभी कमरे के हालात जर्जर हो रहे हैं इसके बारे में कई बार ग्रामीणों ने पोर्टल पर भी शिकायत कर दिए और विद्यालय स्टाफ को अवगत करवा दिया इस दौरान काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जबकि विद्यालय की अध्यापिका वीणा मीना ने कहा कि विद्यालय की मरम्मत को लेकर हमने भी कई बार उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया था लेकिन आज तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई जबकि कुछ दिन पहले विद्यालय में मरम्मत कार्य के लिए जेयन आया था उन्होंने कहा कि जल्दी ही आपकी समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा इसकी मरम्मत को लेकर आगे उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेज रखा है यह जानकारी विद्यालय की अध्यापिका वीणा मीणा ने दी।
















