राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव व भामाशाह सम्मान समारोह का किया आयोजन।

संपादक कालूराम कुमावत

बस्सी क्षेत्र के ग्राम पंचायत भटेरी में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कानेटी मे वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तूंगा प्रधान कृष्ण अवतार मीणा व विद्यालय के प्रिंसिपल हरसहाय द्वारा मां सरस्वती का दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया इस मौके पर विद्यालय के बालक बालिकाओं के द्वारा आए हुए अतिथियों का सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ स्वागत सम्मान किया वह मेधावी छात्र-छात्राओं को भी स्मृति चिन्ह प्रमाण पत्र देकर स्वागत सम्मान किया इस मौके पर प्रधान कृष्ण अवतार मीणा ने कहा कि बच्चों को अच्छा नागरिक बनाने में माता-पिता के बाद शिक्षण संस्थाओं का अहम योगदान होता है शिक्षकों के द्वारा बच्चों को संस्कारवान बनाने गुणवत्ता पर शिक्षा देनी चाहिए विद्यालय के लिए तुंगा प्रधान द्वारा एक कमरा व बरामदा के साथ मुख्य सड़क से विद्यालय तक इंटरलॉक सड़क बनाने की वह एक नया शौचालय बनाने की घोषणा की इस मौके पर पूर्व में भी एक कमरा स्थानीय विद्यालय के लिए बनाकर दिया हुआ है संस्था प्रधान हरसहाय और अध्यापक नंदकिशोर चौधरी ने स्कूल की वार्षिक गतिविधियों पर प्रकाश डाला इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य मंगलराम प्रधानाचार्य श्रीमती उषा शर्मा भामाशाह रामकिशन एसएमसी अध्यक्ष रामकिशोर मीणा पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामकेश मीणा पूर्व सरपंच व गांव के अन्य भामाशाह और गणमान्य वह विद्यालय के बालक बालिकाएं व समस्त स्टाफ मौजूद थे।