संपादक कालूराम कुमावत

निम्बाहेड़ा, राज्य सरकार की कृषक उपहार योजना के तहत मण्डी परिसर में कृषि उपज विक्रय करने के लिए कृषकों को ई-नाम पोर्टल के माध्यम से ई-भुगतान प्राप्त करने पर निशुल्क ई-उपहार कूपन मंडी द्वारा जारी किए गए। मंडी सचिव संतोष मोदी ने बताया कि सरकार द्वारा ऑनलाइन राज किसान पोर्टल के माध्यम सेगेटपास विक्रय पर्ची पर जारी कूपनों की कमेटी सदस्य एसडीएम रमेश सिरवी, उदयपुर के कृषि विपणन विभाग के संयुक्त निदेशक संजीव पण्ड्या व मंडी सचिव मोदी ने लॉटरी खोली, जिसमें प्रथम पुरस्कार विजेता पुष्कर जाखड़ खेड़ा रोलिया कपासन निवासी बद्रीलाल को 25 हजार, द्वितीय के रामाखेडा निवासी सोहनलाल को 15 हजार व तृतीय पुरस्कार विजेता रानीखेड़ा निवासी विजय को 10 हजार से पुरस्कृत किया गया।
















