सिद्ध बाबा मंदिर महंत जी के घोड़े को मधुमक्खियां के काटने से मौत।

संपादक कालूराम कुमावत।

9 अगस्त ग्राम डकोर में एक्सप्रेस वे से सटे सिद्ध बाबा महाराज का मंदिर जो गांव से लगभग 4 किलोमीटर दूर घने जंगल में स्थित है यहां अति प्राचीन शिवाजी का मंदिर है बाद में मां काली और हनुमान जी का भी मंदिर बनाया गया है काफी बड़े एरिया में जंगल में एक अच्छा सिद्ध मंदिर बना हुआ है जहां पर ग्राम डकोर बंधौली कुसमीलिया मोहाना के के ग्रामीण लोग दर्शन के लिए जाते हैं यहां पर श्री श्री ईश्वर दास जी महंत है जिनके पास एक घोड़ा था जो लगभग लाख कीमत का था जिसको कल मधुमक्खियां के काटने से उसकी मौत हो गई महंत जी को उसे घोड़े घोड़े से बड़ा लगाव था वह कई बार महंत जी को संकट से बचा चुका है वह शगुन अपशगुन को भी जानता था संकटग्रस्त रास्ते पर नहीं जाता था महंत जी इस घोड़े से अपने क्षेत्रीय शिष्यों के पास आते जाते थे और सभी लोगों से मिलते थे जंगल की रास्ता होने की वजह से वह अपने इसी घोड़े से सवारी करके चलते थे घोड़े के मर जाने से महंत जी विन सवारी हो गए तथा तथा महंत जी एवं ग्रामीणों में राजेंद्र सिंह मलखान सिंह अनवर खान जीतू यादव राजू कुशवाहा राहुल राठौर आदि लोगों ने मिलकर विधि विधान से घोड़े का अंतिम संस्कार करवाया वह फूल माला भी अर्पित किए महंत जी शासन से मांग करते हैं की राहत राशि दिलवा कर कुछ मदद की जाए जिससे कि दूसरा घोड़ा ले सके।