एमपीईबी के लाइनमैन को रिश्वतखोरी में 4 वर्ष का सश्रम कारावास।

संपादक कालूराम कुमावत

उज्जैन लोकायुक्त से संबंधित भ्रष्टाचार के मामले में विशेष न्यायालय उज्जैन ने  संविदा लाइनमैन गिरीश कुमार विमल तथा उसके सहायक जगन्नाथ बागरी  को चार-चार वर्ष सश्रम कारावास एवं पाँच-पाँच हजार रुपये अर्थदण्ड की सजा सुनाई गई। 2017 मैं नारायण सिंह ने शिकायत की थी कि मेरे खेत के होल पर लगी बन्द मोटर पर लाइनमैन ₹10000 की रिश्वत मांग रहा है। रिश्वत नहीं देने पर मेरा कनेक्शन विच्छेद करने की धमकी दे रहा है। शिकायत की रिकॉर्डर द्वारा तस्किद करने के पश्चात ट्रैप पार्टी ने आरोपी को 5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था