कृषि, उद्यान एवं आत्मा की समीक्षा बैठक।

रिपोर्टर पंडित मुकेश कुमार। 

चित्तौड़गढ़ 21 अगस्त। कृषि, उद्यान एवं आत्मा विभाग की समीक्षा बैठक अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सभागार में आयोजित की गई। बैठक में कृषि में खाद की स्थिति, आगामी कार्य योजना के सम्बन्ध में अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया की अत्यधिक डीएपी के उपयोग से भूमि खराब हो रही है एवं एसएसपी को बढ़ावा देने के लिए निर्देशित किया, जिससे फसलों को सल्फर अलग से मिल जाता है तथा डीबीटी योजनाओं में फॉर्म पौण्ड, तारबंदी के लक्ष्य की 150 प्रतिशत प्रशासनिक स्वीकृति जारी करने के लिए निर्देशित किया। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में निर्देश दिये की समय पर किसानों को क्लेम मिले। उद्यान एवं आत्मा विभाग में सभी लक्ष्य की प्राप्ति समय पर की जावें। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर विनोद मलहोत्रा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिनेश कुमार मंडोवरा, नाबार्ड से डूडी. संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) दिनेश कुमार जागा, उपनिदेशक उद्यान डॉ. शंकर लाल जाट, सहित कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।