संपादक कालूराम कुमावत। 
निंबाहेड़ा थाना कोतवाली मंदसौर के अपराध क्र. 06/2017 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के फरार आरोपी विनोद सिंह पिता बालुसिंह सौ. राजपूत नि. ग्राम आरडी थाना नाहरगढ़ जिला मंदसौर को थाना कोतवाली निम्बाहेडा जिला चित्तौडगढ़ (राज.) के निम्नांकित अधिकारी कर्मचारियों द्वारा अथक लगन एवं मेहनत से प्रयास कर दिनांक 12.06.2024 को गिरफ्तार किया गया। उक्त आरोपी की गिरफ्तारी हेतु कार्यालयीन आदेश क्र. पुअ/मंद/डीसीबी/224/17 दिनांक 03.05.2017 के माध्यम से 2000/- रूपये नगद ईनाम की उदघोषणा की गई थी। अतः उपरोक्तानुसार फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु किये गये सराहनीय कार्य एवं व्यवसायिक दक्षता के लिये थाना कोतवाली निम्बाहेडा (राज.) के निम्नांकित अधिकारी / कर्मचारियों को उत्साहवर्धन हेतु नाम के सम्मुख दर्शीय अनुसार पुरूस्कार से पुरुस्कृत किया जाता है। अधिकारी/ कर्मचारी का नाम एवं पद
1 सउनि, सूरज कुमार थाना कोतवाली निंबाहेड़ा
2 कानि. 926 देवेन्द्र थाना कोतवाली निंबाहेड़ा
3 कानि. 1638 विरेन्द्र थाना कोतवाली निंबाहेड़ा
4 कानि. 142 राकेश थाना कोतवाली निंबाहेड़ा को सम्मानित किया गया है।
रिपोर्टर सुरेश नायक निंबाहेड़ा।
















