राज्य प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की सख्ती के बाद डिस्कॉम ने बिना NOC चल रही फैक्ट्री के कनेक्शन काटे।

रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता।

बस्सी कानोता में अवैध रूप से संचालित क्रेशर व पत्थर पिसाई फ़ैक्टरियों पर कार्रवाई, – कृषि भूमि पर अवैध रूप से संचालित है फैक्ट्रियां लेकिन सीज की कार्रवाई से बच रहा है जेडीए। 

बस्सी के ग्राम मानगढ़ खोखावाला में कृषि भूमि पर संचालित पत्थर पिसाई फैक्ट्रीयों के साथ ही एक क्रेशर पर कार्रवाई करते हुए डिस्कॉम ने इन फैक्ट्री और क्रेशर के बिजली कनेक्शन काट दिए राजस्थान स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के नोटिस पर डिस्काउंट अधिकारियों ने बिजली कनेक्शन काटने की यह कार्रवाई की है। खास बात यह है कि पत्थर पिसाई की यह फैक्ट्रियां बिना भू रूपांतरण कृषि भूमि पर संचालित है लेकिन जेडीए ने इन्हें हटाने या सीज करने के कार्रवाई नहीं की है जबकि राज्य प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने इस संबंध में जिला कलेक्टर समेत संबंधित विभागों को नोटिस की कॉपियां भेजकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

बस्सी डिस्कॉम सहायक अभियंता सीएल सैनी ने बताया कि पिछले दिनों राजस्थान स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने इस क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित फ़ैक्टरियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया था। इन फ़ैक्टरियों के द्वारा स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड से एनओसी सर्टिफिकेट नहीं लिया था। स्थानीय लोगों की परेशानी को देखते हुए उनकी शिकायत पर स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने जयपुर कलेक्टर समेत जयपुर डिस्कॉम व अन्य को इन फैक्ट्रियों पर कार्रवाई करने और इनका बिजली कनेक्शन काटने के निर्देश दिए थे बस्सी डिस्कॉम aen छोटेलाल सैनी ने बताया कि शुक्रवार को कृषि भूमि पर अवैध रूप से संचालित पत्थर पिसाई की फ़ैक्टरी विशाल फ्लाय एंड ब्रिक्स के साथ ही अग्रसेन ट्रेडर्स व पोद्दार एंटरप्राइजेज का बिजली कनेक्शन काट दिया। इसमें क्रेशर मशीन का जेडीए से पत्ता तो लिया गया था लेकिन उसका नवीनीकरण का समय निकल गया था वही प्रेशर संचालित करने वालों ने स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड से एनओसी भी नहीं ली थी।

जेडीए ने नोटिस देकर की इतिश्री,सीज की कार्रवाई से कर रहा परहेज..

 कृषि भूमि पर अवैध रूप से संचालित इन फैक्ट्री से निकलने वाले धुँए और डस्ट से आसपास के क्षेत्र में प्रदूषण फैल रहा था जिससे स्थानीय लोग परेशान थे और इसकी शिकायत उन्होंने जयपुर विकास प्राधिकरण से लेकर राजस्थान स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड तक में की थी जिस पर स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने जयपुर जिला कलेक्टर और जयपुर डिस्कॉम समेत संबंधित विभागों को इन फैक्ट्री को हटाने और इनका विद्युत कनेक्शन काटने के निर्देश दिए थे जिस पर जयपुर डिस्कॉम बस्सी सहायक अभियंता ने यह कार्रवाई की। वहीं पूर्व में जयपुर विकास प्राधिकरण ने कृषि भूमि पर अवैध रूप से संचालित विशाल फ्लाई एंड ब्रिक्स फैक्ट्री के संचालकों को नोटिस जारी किया था लेकिन उसके बाद चीज की कार्रवाई करने से जड़ा अधिकारी बचते नजर आए। आरोप है की रसूखदारों के प्रभाव और अधिकारियों की मिली भगत के चलते जेडीए इन फैक्ट्री को सीज करने से परहेज कर रहा है।