उज्जैन हरसिद्वी मन्दिर के पिछे बुजुर्ग की हत्या तथा लुट के मामले में 1 आरोपी गिरफ्तार, 1 नाबालिग डिटेन, सदर निंबाहेड़ा थाना पुलिस की नाकाबंदी के दौरान कार्यवाही।

रिपोर्टर पंडित मुकेश कुमार। 

चित्तौड़गढ़ 30 अगस्त। सदर निंबाहेड़ा थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान उज्जैन हरसिद्वी मन्दिर के पिछे बुजुर्ग की हत्या तथा लुट के मामले मे 1 आरोपी को गिरफ्तार करते हुए 1 नाबालिग को डिटेन किया गया।

                      जिला पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने बताया कि अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पर्बत सिंह, वृताधिकारी बद्रीलाल राव वृत निम्बाहेड़ा के सुपरवीजन में दिनांक 30.08.2024 को थानाधिकारी संजय २ार्मा के निर्देशन में श्री सुन्दरपाल सउनि मय जाप्ता द्वारा वण्डर चौराया पर नाकाबन्दी की जा रही थी दौराने नाकाबन्दी नीमच की तरफ से एक एम. पी. पासिंग स्वीफट डिजायर कार आती हुई दिखाई दी जिसे चैक करने हेतु सउनि सुन्दरपाल मय जाब्ता द्वारा बावर्दी हाथ का ईशारा किया तो स्वीफट डिजायर कार के चालक द्वारा कार को रोका कार के अन्दर चालक सहित तीन व्यक्ति सवार थे चालक के अलावा बैठे दोनो व्यक्तियों की गतिविधी सदिग्ध प्रतीत हुई जिस पर उन दोनो को कार से निचे उतार कर नाम पता पुछा तो एक ने अपना नाम दिलखुश पिता रामेश्वर जाति प्रजापत निवासी कंकोलिया थाना बनेडा जिला भीलवाडा होना बताया जिनको मन सउनि द्वारा तसल्ली देकर पुछा तो बताया कि हरसिद्वी मन्दिर के पिछे बडा रामद्वारा में दादी के घर से रूपये व सोने चांदी के जेवरात चोरी करके लाये है जिसकी दादी को पता नही है उक्त पर दोनो व्यक्तियों पर शंका और गहरा गई तत्पश्चात हर दोनो को डिटेन कर थाने लाकर गहनता से पुछताछ की तो ज्ञात आया कि उज्जैन में हरसिद्वी मन्दिर के पिछे इन व्यक्तियों की दादी के परिचित व्यक्ति मोहनलाल शर्मा रिटार्यड नगर निगम उज्जैन कर्मचारी की रात को घर में घुसकर सोते हुवे का गला दबाकर सर में इमाम दस्ते से गंभीर चोट पहुंचा मौके पर ही हत्या कारित कर दी है। तथा वहां सदुंक से 01 लाख 49 हजार रूपये व सोने के जेवरात मांदलिया,सोने की चेन,सोने की रखडी,सोने की कान की बाली, सोने की अगुंठी तथा चांदी के जेवरात पांव के पायजेब वजनी करीब आधा किलो,तीन अगुठी चांदी की, 07 चांदी के सिक्के चुराकर ले आये है उक्त वारदात गंभीर होने से उज्जैन महाकाल पुलिस थाना को सुचित किया गया। उक्त दोनो अभियुक्त व चुराये गये जेवरात उज्जैन पुलिस को सिपुर्द किये गये। 

कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम:- सुन्दरपाल सउनि , सुर्यभानसिंह कानि , सुरेन्द्रपाल कानि ,दयाराम कानि , शयामलाल कानि , धर्मचन्द कानि