अवैध पिस्टल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

रिपोर्टर पंडित मुकेश कुमार।

चित्तौड़गढ़, 31 अगस्त । डुंगला थाना पुलिस ने एक व्यक्ति के कब्जे से एक अवैध पिस्टल जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया हैं।  

जिला पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने बताया कि जिला चित्तौड़गढ़ में अवैध हथियारों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में दिनांक 30.08.2024 श्री परबतसिंह आरपीएस अति० पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) चित्तौड़गढ़ के निर्देशन एवं डॉ. कृश्णा सामरीया आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वृताधिकारी वृत बड़ीसादड़ी के निकटतम पर्यवेक्षण में श्री घेवरचन्द (उ.नि.) थानाधिकारी डूंगला के नेतृत्व में श्री हरिनारायण सउनि मय जाब्ता द्वारा दिनांक 30.08.2024 को वि पेश आसुचना पर दौराने नाकाबन्दी अभियुक्त अमजद खान उर्फ बाबु पिता अयुब खान मुसलमान उम्र 27 साल निवासी डुंगला थाना डूंगला जिला चितौडगढ़ के कब्जे से अवैध पिस्टल जप्त की गई व नियमानुसार गिरफतार कर आयुध अधिनयम में प्रकरण पंजिबद्ध किया जाकर अवैध हथियार खरीद फरोख्त करने वालों के संबंध में विस्तृत अनुसंधान किया जा रहा है।

पुलिस टीमः-

 हरिनारायण स उ.नि. , ओमप्रकश कानि. ,

जितेन्द्र कानि. , तेजपाल कानि.