गिलुंड विद्यालय में भोजन में मरा हुआ मेंढक देख कर स्कूल स्टाफ अवाक रह गया

रिपोर्टर पंडित मुकेश कुमार।

चित्तौड़गढ़ में आने वाले गिलुंड प्राथमिक स्कूल में गुरुवार को दिए मिड डे मिल के भोजन में मरा हुआ मेंढक देख कर स्कूल स्टाफ अवाक रह गया। संस्थाप्रधान ने सूझ बूझ से काम लेते हुवे तत्काल क्षेत्र के पांच स्कूलों में इसकी सूचना दी और बच्चों को भोजन का वितरण रुकवाया। साथ ही अक्षय पात्र योजना से जुड़े स्टाफ को भी इस बारे में अवगत कराया। इस पर स्टाफ स्कूलों में पहुंचा और भोजन पुनः अपने साथ लेकर आए। करीब पांच स्कूलों के 300 बच्चों को आधे अवकाश में भोजन करने के लिए घर भेजा गया।