रिपोर्टर रामेश्वर लाल जाट। 
बिहार के छपरा में बड़ा हादसा हुआ है. यहां इसुआपार के महावीर मेले में आर्केस्ट्रा देखने के दौरान टीन की छत गिरने से सैकड़ों लोग घायल हो गए हैं. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि हजारों की संख्या में स्थानीय लोग डांस देखने के लिए बालकनी, पेड़ और इमारतों की छतों पर चढ़े हुए हैं. कुछ लोग स्टेज के आसपास और सड़क किनारे खड़े हैं. करीब 100 लोग टीन की छत पर खड़े होकर आर्केस्ट्रा का आनंद ले रहे हैं, तभी अचानक टीन की छत गिर गई और उसके नीचे खड़े कई लोग दब गए।
















